हरियाणा के हांसी में शुक्रवार रात को व्यापारी नेता प्रवीण तायल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व्यापारियों, दुकानदारों में रोष है। विरोध स्वरुप हांसी की सारे बाजार शनिवार को दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। व्यापारी सुबह ही बाजार बंद कराने के लिए मार्केट में खूमने लगे थे। इसको लेकर अनाउंसमैंट भी की गई।
रात को हुआ था जानलेवा हमला
बता दें कि प्रवीण तायल पर शुक्रवार रात को आधा दर्जन के करीब युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें प्रवीण तायल को काफी चोटें आई। उनको हांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डॉक्टरों ने उनको हिसार रेफर कर दिया था।
रविवार को आगे का फैसला
शनिवार की सुबह सभी व्यापारियों ने हांसी की सभी मार्केट को बंद करने का आह्वान किया। शनिवार को हांसी के बाजार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। व्यापारियों ने दुकानें बंद कराने के लिए सुबह ही बाजारों में घुमना शुरू कर दिया था। व्यापारियों ने पुलिस को हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद व्यापारी बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लेंगे।
व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की धमकी
व्यापारियों की मांग है कि प्रवीण तायल पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो व्यापारी वर्ग एक बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा। हांसी के सभी व्यापारियों ने पुलिस से प्रवीण तायल को न्याय दिलाने की मांग की है। व्यापारियों की नजर अब रविवार तक होने वाली पुलिस कार्रवाई पर टिकी रहेगी। इस दोरान पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई तो आगे आंदोलन का फैसला होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.