हरियाणा के हिसार में लगातार बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम की पशु पकड़ो टीम ने शहर के योग नगर और जहाजपुल एरिया पर पशु पकड़ों अभियान चलाया। शुक्रवार को शुरू हुए पशु पकड़ो अभियान की अगुवाई महापौर गौतम सरदाना ने की। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन भी मौजूद थे।
महापौर गौतम सरदाना ने कहा अभी एक गाड़ी पासिंग हुई हैं। दूसरी गाड़ी पासिंग होने के बाद पशु पकड़ो अभियान रात और दिन दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। जब तक शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं होता तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हैं। इस अभियान के तहत शहर से रोजाना अलग-अलग स्थानों से पशुओं को पकड़ा जाएगा, जिन स्थानों पर पशुओं के कारण हादसे होने का खतरा सबसे ज्यादा है। इसके बाद उन कॉलोनियों से बेसहारा पशुओं को नगर निगम की टीम पकड़ेगी।
पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम अपना अभियान चलाएगी, ताकि किसी प्रकार का विवाद पशु पकड़ने के दौरान न हो। नगर निगम सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में टीम ने पशु पकड़ने का अभियान शहर में चलाया। योग नगर व जहारपुल एरिया से बेसहारा पशुओं को टीम ने पकड़ा। सभी पशुओं को गौ अभयारण्य पहुंचाया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.