पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर-112 में एमएससी मास कम्युनिकेशन फाइनल ईयर के 26 वर्षीय छात्र फतेहाबाद के गांव भिरडाना वासी महेंद्र सिंह का शव पंखे से बंधे फंदे से झूलता मिला था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए धारा 302 के तहत केस दर्ज करवाया है।
मृतक के भाई शिंद्रपाल का कहना है कि उसके हाथ बंधे हुए थे। मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। हालांकि घटनास्थल से पुलिस को 2 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इसमें छात्रा से प्यार और परेशानी के अलावा सुसाइड करने का जिक्र है। फिलहाल, पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट व मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मृतक महेंद्र सिंह के छोटे भाई शिंद्रपाल ने बताया कि घटना से पूर्व शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर मेरी फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि मैं ठीक हूं। वह बोला कि मैं शाम को बात करूंगा। शाम 6.40 बजे पुलिस का ही फोन आया। बताया कि महेंद्र सिंह ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया है।
परिजनाें को साथ लेकर हिसार पहुंच गया था। देखा कि महेंद्र सिंह का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका हुआ था। उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर भी कपड़ा बंधा था। ऐसे में हत्या का शक है। एक नोट भी मिला है जिसमें लड़की बारे जिक्र है। एसपी बलवान सिंह राणा, सीन ऑफ क्राइम सहायक निदेशक सहित अन्य अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।
रोशनदान का शीशा तोड़ा तो पता लगा था साथियों को
पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह के दोस्तों से मामले बारे पूछताछ की थी। बताया कि घटना से पूर्व उसने खाना खाया था। इसके बाद वह रूम में जाने की कहकर गया था। शाम को हम सभी रूम पर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद सभी इकट्ठे हो गए थे। रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो महेंद्र सिंह का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद वार्डन व पुलिस तक को सूचना दी थी।
एकतरफा प्यार में अपना अच्छा-और बुरा भूल गया था महेंद्र
एमएससी मास कम्युनिकेशन के छात्र महेंद्र सिंह के हस्ताक्षर युक्त 2 पेज के नोट में एकतरफा प्यार की बात सामने आई है। पहले पहरे में लिखा है कि मैं एमएससी में पढ़ता हूं। अपने परिवार और दोस्तों को बहुत प्यार करता हूं। दूसरे पहरे में छात्रा से मुलाकात व आपसी संबंध का जिक्र है। लिखा है कि एमएससी की पढ़ाई के वक्त ...लड़की से मुलाकात हुई थी।
कहीं भी आना-जाना या फिर कोई काम एक-दूसरे के बिना नहीं करते थे। तीसरे पहरे में परेशानी बारे लिखा है कि हम दोनों किसी बात को लेकर परेशान हो गए थे। मैंने उससे भी कहा कि मुझे परेशानी से बाहर निकालने में मदद कर वरना मर जाऊंगा। उसका जवाब आया कि मर जा तू। चौथे पहरे में लिखा है कि तेरी हर बात मानता हूं। यह बात भी मानकर मर जाऊंगा।
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या ही मान रही पुलिस
प्रथम दृष्टया यह सुसाइड लग रहा है। हाथ स्वयं भी बांधे जा सकते हैं। मुंह पर भी कपड़ा बांधा जा सकता है। शरीर पर किसी प्रकार की खरोंच नहीं मिली है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रियलिटी सामने आएगी।'' - डॉ. अजय, एसओसी सहायक निदेशक।
सुसाइड नोट भी जांच में शामिल
फिलहाल हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवा दिया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। विसरा जांच के लिए लैब में भिजवाया है। नोट भी मिला था जिसमें लड़की से प्यार का जिक्र है। उसे भी शामिल तफ्तीश किया है।'' - मनमोहन, जीजेयू चौकी इंचार्ज।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.