पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तीन कृषि कानूनाें के खिलाफ राज्यव्यापी चक्का जाम जिले में पूरी तरह असरदार रहा। शांतिपूर्ण जाम, धरना और प्रदर्शन काे आम लाेगाें ने भी पूरा समर्थन दिया। खास बात यह रही कि जिले में कई काेई अप्रिय घटना नहीं हुई। रोडवेज बसें शाम3 बजे बाद ही चलीं।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मजदूर समन्वय समिति के बैनर तले जिले के टाेल नाका, नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे पर शनिवार दाेपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम रहा। सभी टोलों पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। महिलाओं ने सामाजिक व आंदोलन से संबंधित गीत गाकर अपने भाव प्रकट किए।
लघु सचिवालय के पास प्रदर्शनकारियों को सड़क के बीच नहीं बैठने दिया, टोल पर जुटे हजारों किसान
पुलिस रही मुस्तैद, 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट एएसपी और 8 डीएसपी तैनात किए गए
चक्का जाम के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर प्रशासन चाक चाैबंद था। उपायुक्त डाॅ प्रियंका साेनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलवान राणा रात से ही हालात पर नजर रखे हुए थे। शनिवार के चक्का जाम व धरना प्रदर्शन काे लेकर प्रशासन ने जिला में 25 डयूटी मजिस्ट्रेटाें की तैनाती की हुई थी। वहीं सुरक्षा को देखते हुए 1 एएसपी, 8 डीएसपी तैनात थे। सभी चाराें टाेल पर एक एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई हुई थी।
मय्यड़ टोल: वाहन चालकों के साथ हुई मामूली तकरार
मय्यड़ टोल पर धरने की अध्यक्षता धर्मपाल बडाला व रघुवीर खरड़ ने संयुक्त रूप से की। यहां किसान नेता चढूनी ने कहा कि किसान अांदाेलन काे पूरे प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है । इसके बावजूद सरकार अड़ी है। टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ किसानों की मामूली तकरार भी हुई।
बाडो पट्टी टोल : डीजे पर चले किसानों और जवानों की गीत
बरवाला-चंडीगढ़ मार्ग स्थित नेशनल हाईवे पर चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से रहा। फूला राम को मंच का संचालन का जिम्मा दिया गया। भ्यान खाप पंचायत प्रवक्ता बलवान सुंडा एवं राजू भगत ने किसानाें में जाेश भरा। डॉक्टर राजेंद्र सूरा अाैर भूपेंद्र गंगवा ने भी संबोधित किया। यहां डीजे पर किसान और जवान के गीत बजते रहे।
लांधड़ी-चिकनवास टोल : 36 बिरादरी को दिया धन्यवाद
लांधड़ी-चिकनवास टोल कमेटी द्वारा आधा दर्जन गांवों में चक्का जाम किया। लांधङी टोल पर लगभग 5000 किसानों व महिलाएं उपस्थित थे। टोल पर धरने का नेतृत्व किसान नेता गुलजार काहलो, दलबीर किरमारा व अंगूरी नंगथला ने किया। यहां आंदोलन को 36 बिरादरी के समर्थन काधन्यवाद भी दिया गया।
चाैधरीवास टाेल प्लाजा: 42 गांवों के किसान दिखे एकजुट
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चौधरीवास टोल प्लाजा एन एच 52 पर किसानों के चक्का जाम में आदमपुर, नलवा अाैर सिवानी के करीब 42 गांव से किसानों ने भाग लिया। किसान पंचायत की अध्यक्ष्ता ईश्वर सिंह श्योराण व मनफूल सिंह ने की। यहां भी कई नेताओं ने सरकार को अड़ियव रवैया छोड़ने का कहा।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.