सफाई कर्मचारी का आरोप:नशीला पदार्थ पिलाकर गार्ड ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

हिसार2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक काॅलाेनी में रहने वाली निजी अस्पताल की सफाई कर्मचारी ने एक गार्ड पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। आराेप है कि आराेपी ने जबरदस्ती शादी कर ली। आराेपी तथा उसके दाे दाेस्ताें ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आजाद नगर थाने में तीन लाेगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। अस्पताल में गार्ड की नाैकरी करने वाले व्यक्ति ने उसे अपने झांसे में लिया। आरोप है कि किसी स्थान पर ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उक्त युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शादी कर ली। उसके जेवरात और अन्य सामान भी हड़प लिया। कई बार आराेपी तथा उसके दाे दाेस्त उसके साथ मारपीट कर चुके हैं।