संदीप बने नेहरा खाप के अध्यक्ष:पूर्व मंत्री के बेटे को सर्वसम्मति से दी जिम्मेदारी; जगदीश का 18 जनवरी को हुआ था निधन

हिसार2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेहरा खाप ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश नेहरा के निधन के बाद अब उनके बेटे संदीप नेहरा को खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। खाप ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष की पगड़ी बांधकर उन्हें नेहरा गौत्र के सभी सामाजिक कार्यों की कमान सौंप दी।

संदीप नेहरा ने कहा कि वे पूरे मनोयोग से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।

जगदीश नेहरा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ।
जगदीश नेहरा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साथ।

गौरतलब है कि 18 जनवरी 2023 को बीमारी के चलते जगदीश नेहरा का देहांत हो गया था। पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ने अपने जीवनकाल में 11 विधानसभा चुनाव लड़े। इसमें से वे दो जीते। उन्होंने अधिकतर चुनाव चौधरी देवीलाल के परिवार के सामने लड़े। बीते वर्ष पूर्व मंत्री के बड़े बेटे सुरेंद्र नेहरा का भी देहांत हो गया था।

जगदीश नेहरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक थे। उन्होंने अपने जीवन का अंतिम चुनाव 2014 में रानियां विधानसभा से भाजपा की टिकट पर लड़ा और हार गए। किसान आंदोलन के चलते वे भाजपा को छोड़कर वापस कांग्रेस में चले गए।

सर्वसम्मिति से रखा अध्यक्ष बनाने का सुझाव
जगदीश नेहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहते हुए पूरे नेहरा समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था। नेहरा समाज ने इस योगदान को देखते हुए उनके बेटे संदीप नेहरा को उनकी जगह खाप का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया। इसे सर्वसम्मति को मान लिया गया। संदीप नेहरा ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।