• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Haryana Former MLA Kuldeep Bishnoi Danced With Wife Renuka Family Function Bhavya Bishnoi Chetnya Bishnoi IAS Pari Bishnoi

हरियाणा BJP नेता कुलदीप बिश्नोई के ठुमके,VIDEO:बेटे का रिश्ता तय होने की खुशी, गले में चुनरी डाल पत्नी रेणुका के साथ खूब नाचे

हिसार2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुलदीप बिश्नोई अपनी पत्नी रेणुका बिश्नोई के साथ एक गाने पर ठुमके लगा रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई या फिर चैतन्य बिश्नोई के रिश्ता तय होने का है, जिसमें कुलदीप और रेणुका बिश्नोई फैमिली के सदस्यों के साथ खूब डांस कर रहे हैं। कुलदीप ने गले में लाल रंग की चुनरी डाली हुई है। इसमें दूसरे गाने में भव्य बिश्नोई भी डांस कर रहे हैं।

कुलदीप बिश्नोई के दोनों बेटे भव्य और चैतन्य का रिश्ता तय हुआ।
कुलदीप बिश्नोई के दोनों बेटे भव्य और चैतन्य का रिश्ता तय हुआ।

दोनों बेटों के तय हो गए रिश्ते
आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई जल्द ही आईएएस परी बिश्नोई के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की सगाई मई में होगी। दोनों का रिश्ता तय हो चुका है। परी बिश्नोई राजस्थान से संबंध रखती हैं और उन्हें सिक्किम कैडर मिला है। वहीं क्रिकेटर चैतन्य बिश्नोई का रिश्ता दिल्ली की सृष्टि अरोड़ा के साथ तय हुआ है। मई में दोनों बेटों की सगाई होगी।

चैतन्य बिश्नोई का रिश्ता सृष्टि अरोड़ा के साथ तय हुआ है।
चैतन्य बिश्नोई का रिश्ता सृष्टि अरोड़ा के साथ तय हुआ है।

कुलदीप ने पहले नवरात्रे पर जारी की थी वीडियो
कुलदीप बिश्नोई ने कुछ दिन पहले अपने दोनों बेटों की सगाई की बात को स्वीकार किया था। कुलदीप ने पहले नवरात्रि पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड की थी। उन्होंने कहा था कि पहला नवरात्रा है और शुभ समय है, सवा दस बजे का। हमने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता आईएएस परी बिश्नोई से तय किया है। दोनों परिवार अब एक हुए हैं।

आप लोग भी मेरे परिवार की तरह हैं। दोनों की मंगनी मई में की जाएगी। भव्य एवं परी और चैतन्य एवं सृष्टि की शादी इस साल के अंत में की जाएगी। सभी को निमंत्रण जाएगा। सभी मन से प्रार्थना करें कि उसके दोनों बेटे और बेटियां खुश रहें।

भव्य बने पहली बार विधायक
आदमपुर उपचुनाव 2022 में भव्य बिश्नोई पहली बार विधायक बने। इससे पहले कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर विधायक पद से इस्तीफा दिया था। भव्य पहले साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, परंतु वे हार गए थे।