दूरदर्शन के हिसार स्थित केंद्र को बंद करने के विरोध में आज कर्मचारी और जन संगठन शहर के बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और पर्चे बांटें। साथ ही दूरदर्शन को बंद करने के विरोध में कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों ने अनोखा तरीका अपनाया। जिसके तहत बस स्टैंड परिसर में दरी बिछाकर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। प्रदर्शनकारियों ने रागिनी गाई।
केंद्र सरकार ने 15 जनवरी को हिसार दूरदर्शन केंद्र से प्रसारण बंद कर दिया था। इसके सभी 21 कर्मचारियों को टूर पर भेज दिया था। केंद्र से सामान भी चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया। हिसार केंद्र में 35 कच्चे कर्मचारी काम करते हैं। दूरदर्शन को बंद करने के विरोध में कर्मचारी और सामाजिक संगठन प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
1 नवंबर 2002 में किया था उद्घाटन
हरियाणा के हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन 1 नवंबर 2002 में भाजपा सरकार के समय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने किया था। इस दूरदर्शन केंद्र को भाजपा की सरकार में बंद कर दिया गया।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 दिसंबर 2022 को अंतिम बार इसकी विजिट करने पहुंचे। इसके बाद इसे बंद करने के आदेश जारी हो गए। दूरदर्शन केंद्र पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.