हरियाणा के हिसार में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने फूल देकर जागरूक किया। नियम तोड़ने वालों के आज पुलिस ने चालान नहीं किए। यह अभियान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और 12 बजे तक चलेगा। शहर के हर चौक पर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने ये अभियान चलाया।
पुलिस ने बिना हेल्मेट पहने महिलाओं, बच्चे और युवाओं को बताया कि आपका घर पर कोई इंतजार कर रहा है। पुलिस के संदेश पर लोग हाथ जोड़ते भी नजर आए। ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी ही विनम्र भाषा में लोगों से अपील की। लोग ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक्सक्यूज भी दे रहे थे और फूल भी ले रहे थे।
कल काटे थे चालान
ट्रेफिक पुलिस ने सोमवार को हिसार में 40 जगहों पर नाकेबंदी करके 310 वाहनों के चालान काटकर 9 वाहन जब्त किए थे। दो बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों की आवाज निकालने पर उनका 43 हजार 500 रुपए का चालान किया था। पुलिस का अभियान पूरे हिसार जोन में चला था। हिसार एसपी लोकेंद्र सिंह ने खुद नाकों पर जाकर जांच की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.