हरियाणा के हिसार में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाई व्यवस्था को लेकर न तो पार्षद संतुष्ट है और न ही अधिकारी। ऐसे में अब नगर निगम अब सफाई कर्मचारियों पर नकेल कसने की तैयारी में है। नगर निगम हिसार का 3 बिंदुओं पर फोकस रहेगा। जिसमें मॉनिटरिंग, मैन पावर और मैनेजमेंट को शामिल किया गया है।
हिसार नगर निगम के अधिकारियों ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टरों से सभी सफाई कर्मचारियों का डाटा मांगा है। सीएसआई को दो दिन में यह डाटा उपलब्ध करवाना है। जिसमें सफाई कर्मचारी किस दरोगा के अधीन और कहां पर तैनात है। साथ ही उसके पास कौन सा वाहन है। उसका नंबर भी मांगा है।
पक्के कर्मचारियों ने हायर किए लोग
निगम अधिकारियों के पास ये शिकायतें आ रही है कि कुछ पक्के कर्मचारियों ने आगे सफाई कर्मचारी हायर कर रहे हैं, जो कि उनकी जगह पर जाकर सफाई करते हैं। निगम अधिकारी इन शिकायतों की सत्यता की भी जांच कर रहे हैं। पार्षद भी मेयर और अधिकारियों के समक्ष अपने वार्डों की सफाई का रोना रो चुके हैं। हिसार नगर निगम में करीब 750 कर्मचारी है।
50 नए वाहनों की खरीद
सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम जल्द ही शहर में नाइट स्विपिंग की प्लानिंग करने जा रहा है। नाइट स्विपिंग शहर के कर्मिशयल एरिया में होगी। जो कि रात को दुकानें बंद करने के शुरू की जाएगी। नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर करीब 50 नए संसाधन जुटाने जा रहा है। इसमें कूड़ा उठाने वाले वाहन, छोटी ट्रालियां सहित अन्य संसाधन है। निगम शहर में पेड़ों को काटने के लिए 2 नई मशीनें भी खरीद रहा है। जिसकी लागत करीब 44 लाख रुपए है। अभी तक निगम के पास पेड़ कटाई के लिए कोई मशीन नहीं थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.