मांगाें काे लेकर नगर पालकिा कर्मचारी संघ हिसार ईकाई के पदाधकिारियाें ने दूसरे दिन भी निगम कार्यालय पर ताला लगा दिया। निगम दफ्तर में काम ठप रहा। पब्लकि से जुड़े हुए काेई भी काम नहीं हाे पाए। कच्चे-पक्के कर्मचारी या ताे हड़ताल में शामिल रहे या फरलाे पर रहे। हड़ताल में शामिल कर्मचारियाें ने सुबह आठ बजे कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर दी।
ईकाई हिसार के प्रधान राजेश बागड़ी के नेतृत्व में कर्मचारी निगम कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। शहर में दाे दिन का करीब 360 टन कचरा एकत्रित हाे गया। शाम पांच बजे कर्मचारी संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी। कर्मचारी यूनियन ने एेलान किया कि अब नकिाय चुनाव के बाद हड़ताल की रूपरेखा बनाई जाएगी।
इस दौरान ईकाई सह सचिव सुरेंद्र राणा, काेषाध्यक्ष शशकिांत, उपप्रधान श्याम, महिला कर्मचारी नेता सेवादेवी, मंजीत, सूरजमुखी, आशा देवी, मुख्य सलाहकार आत्मप्रकाश, वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशाेक बहाेत, एसकेएस नरेश गाैतम, ब्लाॅक प्रधान सुरेंद्र मान, जिला सचिव बिशन सिंह, जिला प्रधान सुनील लाडवा, तालमेल कमेटी से किरमारा, जनवादी महिला समिति से शकुंतला जाखड़ सहित कई कर्मचारी नेता माैजूद थे।
जानिए... ये रही प्रमुख मांगें
. कच्चे कर्मचारियाें काे पक्का करना।
. काैशल राेजगार निगम काे बंद कराना।
. काेराेना से मृतक कर्मचारियाें के परिवाराें काे 50 लाख मुआवजा।
. जाेखिम भत्ता 4 हजार रुपए करना।
. ठेके प्रथा से कर्मचारियाें काे मुक्त करना।
आज सुबह शुरू करेंगे सफाई
नगर पालकिा कर्मचारी संघ के प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि जनता ने दाे दिन पूरा सहयाेग किया। अब कर्मचारी बुधवार सुबह से काम पर जुटेंगे। जाे भी कचरा है उसे साफ किया जाएगा।
ये पब्लकि से जुड़ी नाै सेवाएं रहीं प्रभावित, लाेग काटते रहे चक्कर
डेथ-बर्थ सर्टिफकिेट, डेमाेसाइल वेरीफकिेशन, कास्ट सर्टिफकिेट वेरीफकिेशन, ईडब्लूएस सर्टिफकिेट वेरीफकिेशन, नक्शा, एनडीसी, हाउस टैक्स से संबंधित, राशन कार्ड संबंधित कार्य नहीं हो पाए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.