हरियाणा के हिसार में PWD के सीनियर अकाउंटेंट महेंद्र सिंह भोसला ने सफाई कर्मचारी से दुष्कर्म किया है। पीड़िता उसके घर पर सफाई का काम करती थी। आरोप है कि एक महेंद्र ने उसका अर्धनग्न हालत में फोटो ले लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पति से अनबन के बाद हिसार आई
पीड़ित महिला (36) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई महीने से फूल बाग कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह भोसला के घर साफ सफाई का काम करती है। महिला दो बच्चों की मां है और सिरसा की रहने वाली है। पति के साथ अनबन के साथ वह हिसार में रह रही है। घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
कपड़े बदलते समय खींची फोटो
महिला के अनुसार जब उसे काम करते हुए डेढ़ महीना हो गया तो एक दिन वह क्वार्टर पर कपड़े बदल रही थी। तभी महेंद्र सिंह ने फोन से उसकी फोटो खींच ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। महिला के अनुसार फोटो डिलीट करने का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया।
बच्चों को मरवाने की धमकी
लगातार हो रही शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने महेंद्र के क्वार्टर पर काम करना बंद कर दिया। जब महिला ने फोटो डिलीट करने के लिए आरोपी से कहा तो उसने धमकी देते हुए कहा कि ना तो वह फोटो डिलीट करेगा और अगर उसने कहीं पर शिकायत दी तो उसे व उसके बच्चों को जान से मरवा देगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.