मंकी पाॅक्स फैलने की आशंका काे लेकर सिविल सर्जन ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों काे अलर्ट कर दिया है। अलग से टीमें गठित की हैं। विदेशों से आने वालाें की सैंपलिंग कराकर सैंपल पुणे लैब भेजे जाएंगे। आस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल, स्वीडन आदि देशों में मंकी पाॅक्स फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हालांकि, अभी हिसार में इसका काेई केस नहीं मिला है।
सिविल अस्पताल के डाॅ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी अपने यहां इस तरह के काेई केस नहीं है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है। यह एक गंभीर बीमारी है और किसी भी उम्र में हो सकती है। इसमें बुखार के साथ सिर दर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों में दर्द, शक्तिहीनता, शरीर पर दाने देखने को मिलते हैं। यह एक वायरल जिनेटिक बीमारी है। यह जानवरों से इंसानों में फैलती है। सांस लेने, खांसने, छींकने से संक्रमण तेजी से होता है।
जानिए.. क्या है लक्षण
मंकी पॉक्स के शुरुआती लक्षण बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, सूजन और पीठ दर्द शामिल है। मरीजों में आमतौर पर बुखार आने के एक से तीन दिन बाद दाने निकल आते हैं, यह अक्सर चेहरे से शुरू होता है और शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाता है।
इधर... कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले मिले
हिसार; एक बार फिर जिले में काेराेना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार काे जिले में कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए। जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 11 हाे गई। वहीं रिकवरी रेट 98.08% हो गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.