• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Tension Between Sanitation Workers And Administration In Hisar, Protest Against Garbage Collection In Rajguru Market.

हिसार में सफाई कर्मियों और प्रशासन में तनातनी:राजगुरू मार्केट में कूड़ा उठाने का विरोध; 118 कर्मियों को किया गिरफ्तार, कल प्रदर्शन

हिसार सिटी7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार की राजगुरु मार्केट में लगे कूड़े के ढेर। - Dainik Bhaskar
हिसार की राजगुरु मार्केट में लगे कूड़े के ढेर।

हरियाणा के हिसार में 6 दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। दिवाली पर्व पर लोगों की समस्या बढ़ गई। सुबह राजगुरू मार्केट में प्रशासन ने कूड़ा उठवाने का प्रयास किया तो हड़ताली कर्मी विरोध में उतर आए। पुलिस ने 118 सफाई कर्मियों को हिरासत में लिया, जिनको बाद में छोड़ दिया गया। अब कर्मचारी मंगलवार को सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करेंगे।

सफाई कर्मचारी यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल 26 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है। नगर निगम हिसार में सफाई कर्मचारियों की सोमवार को मीटिंग हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे काले झंडे लेकर सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

वहीं आज सुबह प्रशासन द्वारा शहर की राजगुरू मार्केट में सफाई करवाने का प्रयास किया। तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध जताया। तो पुलिस ने करीब 118 सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।। जिला प्रधान राजेश बागड़ी ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व ठेकेदार प्रथा बंद करवाने आदि मांगों को लेकर प्रदेश भर में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इस बीच सोमवार सुबह सफाई कर्मचारियों को जानकारी मिली कि शहर की राजगुरू मार्केट में पुलिस प्रशासन द्वारा सफाई करवाई जा रही थी सफाई कर्मचारियों को इस बारे में पता लगा तो विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए इस दौरान पुलिस प्रशासन ने करीब 118 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिला प्रधान बागड़ी ने बताया कि प्रशासन के इस रवैए से नाराज सफाई कर्मचारी मंगलवार को शहर की सड़कों पर काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन करेंगे।