हिसार शहर के नजदीक के गांव में तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेज दी। इस मामले में पुलिस को शिकायत देने के बाद भी आरोपी लगातार पीड़ित महिला को परेशान कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में कैमरी निवासी विक्की व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और मजदूरी करती है। आरोपी विक्की लगातार उसके साथ एक साल से गलत काम कर रहा है और उसकी वीडियो भी बना ली थी। आरोपी के प्रताड़ित करने पर उसने इस बारे में मंगाली चौकी में शिकायत दी थी। तब आरोपी ने कहा था वह उसे परेशान नहीं करेगा। इस शिकायत में समझौता होने के बाद भी आरोपी विक्की की हरकतों में सुधार नहीं आया और उसने महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने इंकार कर दिया तो आरोपी विक्की ने उसकी अश्लील वीडियो उसके दामाद और अन्य रिश्तेदारों को भेज दी। इससे महिला की समाज में काफी बदनामी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.