हिसार में ट्रैक्टर ने मारी स्कूटी को टक्कर:अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, पत्नी के साथ गांव मंगाली जा रहा था

हिसार सिटी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आजाद नगर थाना। - Dainik Bhaskar
आजाद नगर थाना।

हरियाणा में हिसार के डाबड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 58 वर्षीय पूर्णचंद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह हिसार के मंगाली आकलान का निवासी था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।

आजाद नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्णचंद अपनी पत्नी के साथ शहर के सेक्टर 14 में रहता था। वह 16 सितंबर को पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव मंगाली जा रहे थे।

इस दौरान जब वे डाबड़ा गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पूर्णचंद की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...