पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लांधड़ी चिकनवास टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 102वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व खेती बचाओ संघर्ष समिति फिरोजपुर के प्रधान दलजीत सिंह, महिला किसान नेता रेशमा कंबोज, सतबीर डूडी ने किया। किसानों ने लांधड़ी टोल से जाकर हिसार में सुरेश दुर्जनपुर व संदीप सिवाच के नेतृत्व में एफसीआई दफ्तरों का घेराव किया और सरकार के खिलाफ लांधड़ी टोल पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
धरने का नेतृत्व करते हुए दलजीत सिंह व रेशमा कंबोज ने कहा कि हमें अपनी खेती को बचाना है। चाहे हमें इसके लिए अपनी जान भी गंवानी क्यों ना पड़े। रेशमा कंबोज ने कहा कि किस आंदोलन की बागडोर महिलाओं ने संभाल ली है। 7 अप्रैल को मय्यड़ टोल पर जिले की महिलाओं की एक महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें पंजाब की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और महिलाओं की संघर्ष समितियां गठित कर आंदोलन को मजबूत बनाएंगे। किसानों के साथ महिलाएं आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर काले कानूनों के विरोध में लड़ाई लड़ रही हैं।
सुदेश सिवाच गोरखपुर, गीता सिहाग, बाला खेदड़, अंगूरी नंगथला, सुमन भुक्कर, कमलेश, अंजू सिवाच, सुनीता गोरखपुर, अनीता कनोह, प्रकाश कौर, शीला, महावीर पूनिया, जगदीश सुथार, संदीप जांगड़ा मीरपुर, राजेश किरमारा, डम्मन मलिक, विक्रम मलिक, चंद्रमेन, रोहतास जाखोदिया, राजेश गोदारा, अजय धुंधवाल कुलेरी, गोपाल और हवा सिंह सिवाच, बिरसाला गोरखपुर, विनोद खासा सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
चौधरीवास टोल : नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
बालसमंद, चौधरीवास टोल पर किसानों और मजदूरों का टोल फ्री धरना 102वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने की संयुक्त अध्यक्षता डॉ. परमानंद पिलानिया व मान सिंह खारिया ने की, वहीं मंच संचालन विजय जागलान व प्रदीप डोभी ने किया। धरने पर किसान नेता रामकुमार पिलानिया, अजमेर श्योराण, मंगतराम देवा, धर्मवीर गोदारा, अमरचंद खारिया, नव्या पनिहार व सोमवीर पिलानिया ने कहा कि केंद्र सरकार इतनी नाकारा हो चुकी है कि किसान और मजदूर के घरों में जन्मे नौजवान देश की सीमाओं पर प्रहरी के रूप में देश की रक्षा कर रहे हैं मगर भाजपा नेता उनके बलिदान को भूलकर चुनावी राज्यों में प्रचार में जुटे हुए हैं।
किसानों ने धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर इस मौके पर ओमप्रकाश गढ़वाल, चांदीराम, आजाद देवा, बलवीर बिश्नोई,सेठी सिहाग, विजेंद्र भांभू, संतु पिलानिया सहित सैकड़ों किसान और मजदूर मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.