पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आंदोलनरत किसानों में आपसी फूट का असर मंगलवार को भगत के चाचा अजीत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में दिखा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दशहरा ग्राउंड में हरियाणा किसान मंच के बैनर तले कार्यक्रम किया गया। दूसरी ओर टोल प्लाजा समेत कई जगह कार्यक्रम हुए।
प्रो. जगमोहन सिंह ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में भी अजीत सिंह ने किसानों के लिए बनाए गए कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। जगमोहन सिंह ने कहा कि सरकार के मंत्री कहते हैं कि कोई बताए कि कृषि कानूनों में काला क्या है, अब जनता को भी समझ में आ गया है कि कानून काले नहीं सरकार की नीयत भी काली है।
भूख सभी को एकजुट करती है। अंग्रेजी काल में अजीत सिंह ने अंग्रेजों के साथ कृषि कानूनों को लेकर लड़ाई लड़ी थी। अब हमें मिलकर इस सरकार से लड़ाई लड़नी है। हमार परिवार हमेशा देश के प्रति और लोगों के लिए संघर्ष करता रहा है। दशहरा ग्राउंड में शहीद भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह, संयुक्त माेर्चा के नेता किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल, गिंद्र सिंह उग्राहा, कुलवंत संधू, मनजीत सिंह धनेर, प्रोमिला सहारण, जो रूलदू सिंह मानसा समेत अन्य मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.