धनखड़ बारह खाप खिलाड़ियों के पक्ष में उतरी:झज्जर में फौगाट खाप को दिया समर्थन; प्रधान बोले- जंग जीत कर ही लौटेंगे

झज्जर5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली में धरने पर बैठे हरियाणा के पहलवानों के समर्थन में धनखड़ बारह खाप भी आ गई है। शुक्रवार को चरखी दादरी से दिल्ली के लिए चले फौगाट खाप के लोगों का झज्जर में धनखड़ खाप ने स्वागत किया। साथ ही उनके संघर्ष में साथ देने का ऐलान किया। इसके बाद दोनों खापों से जुड़े लोगों की झज्जर में बैठक भी हुई।

खिलाड़ियों पर जुल्म सहन नहीं

झज्जर में फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि वे खिलाड़ियों का साथ देने के लिए जंतर मंतर पर रवाना हो रहे हैं। जब तक इस लड़ाई को जीत नहीं लेते, पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। ये देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के मान सम्मान की बात है। बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले सलाखों के पीछे डाले जाएं।

गुरुग्राम बाइपास पर स्वागत

बता दें कि फौगाट खाप के लोग झज्जर के रास्ते दिल्ली के निकली है। झज्जर पहुंचने पर फौगाट खाप का ठहराव झज्जर गुरुग्राम बाइपास रोड पर हुआ। यहां पर धनखड़ बारह खाप के प्रधान युद्धवीर ने खिलाड़ियों का साथ देने के लिए फौगाट खाप को समर्थन दिया। कहा कि वे खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हैं।

झज्जर में हुक्के पर मंत्रणा करते खाप के लोग।
झज्जर में हुक्के पर मंत्रणा करते खाप के लोग।

पीछे नहीं हटेंगी खाप पंचायतें

धनखड़ बारह खाप के प्रधान युद्धवीर ने बताया कि खिलाड़ियों की इस लड़ाई में जंतर मंतर पर खाप पंचायतें रवाना हो रही हैं। अगर खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए जंतर मंतर पर ठहराव करना पड़ा तो, खाप पीछे नहीं हटेंगी। खिलाड़ियों को न्याय दिलाने के लिए सदैव उनके साथ खड़े हैं।

खिलाड़ी देश की शान: खाप पंचायत

फौगाट खाप के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि खिलाड़ी देश की शान होता है। जब वह अपने खेल के दौरान देश की झोली में मेडल डालता है तो खाली खिलाड़ी का सम्मान नहीं होता बल्कि देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज जिस तरह से खिलाड़ियों के साथ शोषण हो रहा है, वह देश के लिए शर्म की बात है।

यह खबरें भी पढ़ें:-

WFI अध्यक्ष विवाद में हरियाणा के रेसलर्स भिड़े

कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह पर विवाद में अब हरियाणा के रेसलर्स आपस में भी भिड़ गए हैं। दिल्ली धरने पर बैठी रेलसर विनेश फोगाट ने दूसरे पहलवान योगेश्वर दत्त पर आरोप लगा दिए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर...

पहलवानों के शोषण से गुस्साया हरियाणा:ओलिंपियन भी रेसलर्स के समर्थन में उतरे

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना- प्रदर्शन जारी है। पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण को हटाने के साथ ही फेडरेशन को भंग किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...