जींद में गर्भवती किया सुसाइड:डिडवाड़ा में फंदे पर लटकी मिली; डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी, पति समेत 3 पर केस

जींद7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
महिला के शव को फंदे से उतार कर छानबीन करती पुलिस। - Dainik Bhaskar
महिला के शव को फंदे से उतार कर छानबीन करती पुलिस।

हरियाणा के जींद के सफीदों उपमंडल के गांव डिडवाड़ा में एक महिला ने फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान नेहा (22) के रूप में हुई है। वह 6 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। नेहा के मायके के लोगों ने बेटी की मौत पर रोष व्यक्त करते हुए सफीदों के खानसर चौंक पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

12 अगस्त को ससुराल आई थी

करनाल के गांव कोहड निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नेहा (22) की लगभग 16 माह पहले गांव डिडवाडा निवासी अमित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सुसरालजन दहेज की डिमांड कर रहे थे। गत 3 अगस्त को नेहा रक्षा बंधन पर मायके आई थी और 12 अगस्त को अपने पति के साथ सुसराल लौट आई थी। उसकी बेटी लगभग छह माह की गर्भवती भी थी।

पति और सास-ससुर पर केस दर्ज

कर्मबीर ने आरोप लगाया कि सुसरालजनों की प्रताड़ना से तंग होकर उसकी बेटी ने फांसी का फंदा लगाया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो नेहा का शव फर्श पर रखा हुआ था। सदर थाना सफीदों पुलिस ने कर्मबीर की शिकायत पर मृतका के पति अमित, ससुर सुंदर, सास बिमला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।