जाट बीएड कॉलेज में फ्रैशर पार्टी व फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल साेसाइटी के प्रशासक मांगे राम ढुल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। जाट बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लो ने स्टाफ सदस्यों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि मांगराम ढुल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों से कहा कि आप भावी शिक्षक है और एक अच्छा शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है। कॉलेज प्राचार्य दिनेश सिंह ढिल्लो ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.