एक बार फिर से भीषण गर्मी पड़ने का दौर शुरू होने जा रहा है। इस दौरान तेज लू भी चलेंगी। अधिकतम तापमान इस दौरान 47 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। खास बात ये है कि इस दौरान अगले एक पखवाड़े तक गर्मी से राहत मिलने की कोई भी संभावना नहीं है। शनिवार से अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी होनी शुरू हो गई और अब रोजाना इसमें बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। हालांकि इस दौरान लू नहीं चली। लेकिन ज्यों-ज्यों आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी लू भी चलनी शुरू हो जाएंगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के इंचार्ज डाॅ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम खुश्क रहने की संभावना है और इस दौरान गर्मी में इजाफा होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.