दिल्ली में रेलवे ने निजामुद्दीन-तुगलकाबाद सेक्शन ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इस कारण पंजाब जाने वाली ट्रेनों का जींद-बठिंडा रूट से मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस रूट पर अन्य ट्रेनों के संचालन के कारण कुरुक्षेत्र व जींद रूट पर जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेनें 3 दिन तक बंद रहेगी। यह ट्रेन आज और 27, 29 जनवरी व 3 फरवरी को बंद रहेगी। जिस कारण कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाले कुरुक्षेत्र और कैथल के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
ट्रेन संख्या 1615 व 1616 रहेगी बंद
जींद-बठिंडा रूट पर ट्रेनों का संचालन अधिक रहने के कारण कुरुक्षेत्र से शाम के समय जींद जाने वाली ट्रेन संख्या 1615 बंद रहेगी। जबकि जींद से सुबह के समय कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन संख्या 1616 बंद रहेगी। यह ट्रेन एक-एक दिन में अंतराल में कम रहेगी।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि दिल्ली में चल रहे कार्य के कारण पंजाब जाने वाली अधिकतर ट्रेनों का संचालन जींद-बठिंडा रूट से किया जाएगा। इस कारण कुरुक्षेत्र जींद रूट पर ट्रेन संख्या 1615 व 1616 को 4 दिन तक बंद करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आज और 27, 29 जनवरी व 3 फरवरी को बंद रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.