26 जनवरी को संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बना था भारत:देश को आजाद करवाने में हरियाणा के सपूतों ने कायम की थी वीरता की नई मिसाल : रणधीर

शाहाबाद मारकंडा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसके साथ ही भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बना था। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हमें विश्व का बेहतरीन संविधान दिया।

इस संविधान की बदौलत ही देश के सभी धर्मों, संप्रदायों व जातियों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हुए। हर नागरिक को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले।

पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन शाहाबाद अनाज मंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर पर आयोजित 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडल वासियों को सं‍बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक रणधीर सिंह गोलन ने गणतंत्र दिवस के उपमंडल स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराया।

उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में परेड के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान, राजकीय स्कूल शाहाबाद, रुक्मणी राय स्कूल, रामप्रसाद डीएवी स्कूल, विश्वास स्कूल, सतलुज स्कूल, गीता स्कूल, आर्य कन्या स्कूल, डिवाइन स्कूल, आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी।

इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों एसडीएम कपिल शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...