पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उपमंडल के गांव दुपेड़ी से अपने दो बच्चों को लेकर असंध सालवन चौक पर बस से उतरी महिला व उसकी बहन पर चार बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपी महिला से दो बच्चों को छीनकर फरार हो गए। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन निजी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। अब दोनों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित रीना ने बताया कि उसकी शादी दुपेड़ी गांव में हुई है। ससुराल पक्ष के लोग उसे मारते पीटते थे। वह पिछले 4 माह से अपने मायके गांव बबैल जिला पानीपत में रह रही थी। उसका 7 वर्षीय बेटा वंश और 6 वर्षीय बेटी वंशिका उसकी ससुराल में ही थे। मंगलवार को वह और उसकी बहन पिंकी वासी नरुखेड़ी उसके दोनों बच्चों को लेने के लिए दुपेड़ी गांव गई थी। वह अपने दोनों बच्चों को बस में लेकर असंध पहुंची थी।
जैसी ही वह दोनों बहनें बस से नीचे उतरी तो उसके देवर सहित चार बदमाशों ने लाठी डंडों से दोनों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इतना ही नहीं आरोपी उसके दोनों बच्चों को भी उनसे छीनकर फरार हो गए। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर अवस्था में दोनों को वीरेंद्र अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने दोनों का इलाज करने से मना कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों बहनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
थानों के चक्कर काटती रही महिला नहीं हुई कार्रवाई
रीना ने बताया कि उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। वह कई बार शिकायत लेकर महिला थाना में गई। वहां से उसे सालवन चौकी में भेज दिया जाता था। सालवन चौकी जाती थी तो वहां भी चौकी प्रभारी डांटकर महिला थाना भेज देते थे। अगर पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई कर देती तो उसपर जानलेवा हमला न होता।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.