यमुना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हरियाणा व यूपी के किसान भिड़ गए। इसमें लालुपुरा गांव के छह किसान व मजदूर घायल हो गए। पीड़िताें का आरोप है कि यूपी के कुछ लोगों ने उनकी फसल व जमीन पर कब्जा करने की नियत से उन पर हमला किया और गन्ने से भरी उनकी ट्राली लेकर फरार हो गए।
यमुना तट से सटे उत्तर प्रदेश व हरियाणा के गांवों के किसानों के बीच अक्सर जमीनी विवाद होता है। दोनों प्रदेशों की सीमा से लगते खेतों के मालिकाना हक को लेकर व फसल की कटाई को लेकर दोनों पक्षों के किसान अपना-अपना दावा जताते हैं।
शनिवार को लालुपुरा निवासी अजय पुत्र सतीश कुछ मजदूरों को लेकर यमुना पार स्थित खेतों में गन्ने की छिलाई करने के लिए गया हुआ था। सुबह करीब दस बजे यूपी की तरफ से कुछ लोग आए और उन पर लाठी डंडों व तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में किसान अजय, कर्ण सिंह, रोशन, जल सिंह, सतीश और रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।
ट्राली में गन्ना लोड कर तभी किया हमला
घायल किसान अजय ने बताया कि वे ईंख छुलाई करने के लिए गए थे। गन्ना ट्राली में लोड़ किया जा रहा था और इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया। अजय ने कहा कि उन्हें पहले ही हमले की आशंका थी जिसके चलते उन्होंने मंगलौरा चौंकी में शुक्रवार को ही शिकायत की थी।
दोनों पक्षों का जमीनी विवाद है। लालुपुरा वालों ने नशे की हालत में यूपी के किसानों के साथ गाली गलौच किया। दोनों पक्षों को रविवार को थाने में बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र सागर, थाना प्रभारी बड़ौली यूपी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.