कष्ट निवारण समिति की बैठक में 10 शिकायतों का निपटारा:करनाल में मंत्री ने तीन कंप्लेंट अगली सुनवाई के लिए पेडिंग रखी

घरौंडा, करनाल3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसुनवाई करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा। - Dainik Bhaskar
कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनसुनवाई करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा।

करनाल स्थित पंचायत भवन में शुक्रवार 27 नवंबर को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनम

.
मीटिंग में अपनी शिकायत के बारे में बताते हुए शिकायतकर्ता।
मीटिंग में अपनी शिकायत के बारे में बताते हुए शिकायतकर्ता।

दो पुरानी शिकायतें लंबित, बिजली व सड़क-झाड़ियों पर निर्देश

बैठक में सेक्टर-7 निवासी विजय कुमार की प्लाट में बनाई गई सड़क हटवाने संबंधी शिकायत पर अभी फैसला नहीं हो सका। इसी तरह बसताड़ा गांव निवासी अंकित की निर्माण सामग्री और मजदूरों के भुगतान से जुड़ी पुरानी शिकायत भी लंबित रखी गई। वहीं, झिंवरहेड़ी निवासी सुशील कुमार की शिकायत को ड्रॉप कर दिया गया।

नई शिकायतों में पहली शिकायत बड़ौता गांव निवासी बजिंद्र और अन्य ग्रामीणों की थी, जिन्होंने बड़ौता-खेड़ी नरू रोड पर रिहायशी मकानों के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की तारें हटवाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी समस्या का समाधान हो चुका है।

दूसरी शिकायत जुंडला गांव की बालाजी कॉलोनी के निवासियों की थी, जिन्होंने कम बिजली आपूर्ति दूर करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि कॉलोनी में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जिस पर मंत्री ने ढीली या नीचे लटक रही बिजली तारों की जांच कर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।

तीसरी शिकायत ईंटों के बकाया भुगतान से संबंधित थी, जिस पर शिकायतकर्ता जसप्रीत ने बताया कि उसे बकाया राशि मिल चुकी है। वहीं, गगसीना गांव निवासी रणपाल सिंह ने मुनक-गगसीना रोड पर जंगली घास व झाड़ियों की समस्या उठाई, जिस पर कृषि मंत्री ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता को सड़क किनारे से घास व झाड़ियां साफ करवाने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निपटान के लिए निर्देश देते हुए मंत्री।
शिकायतों के निपटान के लिए निर्देश देते हुए मंत्री।

दूषित पानी, कृषि यंत्र, चौपाल कब्जा, FD व मृत्यु प्रमाण पत्र पर कार्रवाई

शेखुपुरा गांव निवासी सुमेरचंद ने खेत में दूषित पानी भरने और नाले की पटरी कमजोर होने की शिकायत रखी। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि खेत से पानी निकलवा दिया गया है, जिस पर मंत्री ने नाले की पटरी मजबूत करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नगला फार्म गांव की नालियों से निकलने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए BDPO को उचित कदम उठाने को कहा।

छठी शिकायत जयसिंहपुरा निवासी दीपक की थी, जिन्होंने अंतरजातीय विवाह के बावजूद कल्याण विभाग की योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया। जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया है, जिस पर मंत्री ने दीपक को मांगे गए दस्तावेज संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करवाने को कहा।

मीटिंग में अपनी शिकायत बताते हुए शिकायतकर्ता।
मीटिंग में अपनी शिकायत बताते हुए शिकायतकर्ता।

चौपाल पर कब्जे का भी उठा मुद्दा

सातवीं शिकायत घोघड़ीपुर निवासी जवाहर सिंह की थी, जिन्होंने बताया कि 2019-20 में कृषि विभाग ने पंचायत को चार कृषि यंत्र दिए थे, जिन पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि यंत्रों की पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि कंडम यंत्रों की नीलामी करवाई जाए और ठीक यंत्र पंचायत को सौंपे जाएं। उपायुक्त ने बताया कि चार में से दो यंत्र कंडम हैं और बाकी दो ठीक यंत्र दूसरे किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए SDM की ड्यूटी लगाई जाएगी।

आठवीं शिकायत संगोहा गांव निवासी तोताराम व अन्य ग्रामीणों की चौपाल पर कब्जे को लेकर थी। BDPO ने बताया कि कब्जा हटवा दिया गया है, जिस पर मंत्री ने चारदीवारी व मरम्मत के निर्देश दिए। नौवीं शिकायत तखाना गांव निवासी गिन्नी की पोती की 2 लाख 40 हजार रुपए की FD राशि दिलवाने से जुड़ी थी। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि मृतका के पति कानूनी उत्तराधिकारी हैं और उन्हें राशि का भुगतान हो चुका है; मंत्री ने गिन्नी को भी यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।

दसवीं शिकायत असंध के वार्ड-14 निवासी सिमरणजीत कौर की थी, जिन्होंने ससुराल पक्ष पर निजी फायदे के लिए घरौंडा नगरपालिका से पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया, जबकि उनके अनुसार प्रमाण पत्र डेराबसी से बना था जिसे बाद में जला दिया गया। मंत्री ने CTM को पूरे प्रकरण की जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और यह शिकायत लंबित रखी गई।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links