करनाल में शनिवार अल-सुबह से बरसात चल रही है। जिले रात से सुबह तक कभी तेज तो कभी हल्की बरसात हुई। बीच-बीच में बिजली भी कड़कती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 2 एमएम बरसात हुई। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.7 रहने की संभावना जताई। दिनभर बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी रहेगी। अधिक तापमान में गिरावट रहने से रात-दिन में ठंड अधिक रही।
माैसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 9 जनवरी तक बादल व बारिश की संभावना जताई गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक रहा और न्यूनतम तापमान पौना डिग्री कम रहा है। बारिश की बात करें तो अब तक जनवरी में 11. 2 एमएम बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।
बारिश के बाद पाला पड़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के दिन निकलने के बाद मौसम साफ होने पर पाला पड़ने की संभावना है। क्योंकि बारिश के मौसम के चलते रात का तापमान बढ़ोतरी पर है, लेकिन फिर से तापमान में गिरावट आएगी। पाला पड़ने की संभावना बन हुई है।
फसलों के लिए लाभकारी बना मौसम
मौसम बादलों भरा रहने और हल्की बारिश फसलों के लिए लाभकारी बनी हुई है। इससे गेहूं की फसल में अच्छी ग्रोथ होगी और सब्जियों की पैदावार भी प्रभावित नहीं होगी। इससे सब्जियों के अच्छे उत्पादन में फायदा मिलेगा। बरसात के दिनों में दुधारू पशुओं के रखरखाव और खान-पानपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इन दिनों में बारिश में भीगना पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए पशुओं को शैड के नीचे रखना फायदेमंद है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.