पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक तरफ लोग कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं वहीं जिले में कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। इस माह जहां रोजाना केस मिलने की संख्या चार-पांच के बीच थी। वहीं एक सप्ताह में रोजाना औसतन 14 केस मिल रहे हैं। जिले में सोमवार को 543 सैंपलों की जांच में 9 केस काेराेना पॉजिटिव मिले।
इस सप्ताह अबतक 95 केस मिल चुके हैं जबकि एक से 15 फरवरी तक 77 केस मिले थे। इतना ही नहीं एक्टिव केसों की संख्या तीन गुना हो गई है। एक सप्ताह पहले तक एक्टिव केसों की संख्या 38 तक पहुंच गई थी जो अब 106 हो गई है। जिले में अब तक 11323 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 153 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है? 11064 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है : सीएमओ
सिविल सर्जन डाॅ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को 20 सेंटरों पर कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। विश्व स्तर पर कोरोना का प्रकोप अभी भी बरकरार है। कई देशों में दोबारा से लॉकडाउन किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से करनाल में भी कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए आम जनता से अपील है कि अत्याधिक सतर्कता बरतें। आप कहीं भी बाहर जाएं तो मास्क लगाकर ही निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
15 फरवरी तक 1000 सैंपल पर आ रहे थे 5 से 6 केस, अब आ रहे 10 से 12 : फरवरी महीने के पहले सप्ताह में 1000 सैंपल पर पांच से छह केस आ रहे थे। पिछले 1 सप्ताह से 1000 सैंपल पर 10 से 12 केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा किस सेक्टर 7,8 और 9 में आ रहे हैं। यहां पर पिछले 10 दिनों में 20 के करीब के साथ चुके हैं।
यहां मिले कोरोना पॉजिटिव
सेक्टर- 8 में 53 साल का बिजनेसमैन और 48 साल की महिला, सेक्टर-7 में 29 साल का युवक, भोला कॉलोनी में 44 साल और 46 की महिला, देवीपुर बरसत में 75 साल की महिला, रमाना-रमानी राजकीय स्कूल में एक टीचर व अन्य जगह पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ऐस समझिए कितना खतरा बढ़ रहा है
टीकाकरण नहीं पकड़ रहा रफ्तार
जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। इसके लिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण होना था। लेकिन इनका लक्ष्य पूरा नहीं हआ है। पहले चरण में 11550 हेल्थ कर्मियों को टीका लगना था। लेकिन इसमें से 7446 ने ही टीका लगवाया है। प्रतिशत के हिसाब से पहले चरण में 64.5 प्रतिशत ने टीका लगवाया था। इसमें 1243 ने टीका लगवाया है। 10.8 प्रतिशत कर्मचारियों को ही दूसरी डोज लगी है। दूसरे चरण में प्रशासनिक और पुलिस कर्मियों को टीका लगना था। इसमें 8476 को लगना था। अभी तक 4157 को लग सका है।
इन तारीखों में आए केस
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.