हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया में तीसरी बार परिवर्तन हुआ है। ये बदलाव पहली मेरिट सूची आने के बाद किया गया। इस बार परिवर्तन का कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जा रही महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा है।
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. राजेश रानी ने बताया कि शनिवार को अचानक उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल में बदलाव कर दिया। लेकिन नए बदलाव से विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के लिए ज्यादा समय मिल गया है।
पोर्टल में भी हुआ परिवर्तन
विभाग ने एडमिशन पोर्टल में भी काफी परिवर्तन कर दिया है। अब कोई भी पात्र दूसरे के रिजल्ट की जानकारी नहीं ले पाएगा। सभी कॉलेजों की मेरिट सूची स्ट्रीम वाइज दिखेेगी। केवल कट ऑफ लिस्ट ही पता चल सकती है।
ये जानकारियां भी मिलेंगी
आवेदन की पूरी जानकारी रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर पता चल सकेगी। इसके अलावा दाखिला कहां हुआ, फीस के स्टेट्स की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.