हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने के बयान पर सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का माथा खराब है। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने शुरू कर दिए हैं।
सवाल : एक तरफ तो नशामुक्ति अभियान, दूसरी तरफ शराब लाइसेंस लेने की उम्र 25 से 21 की ?
सीएम : पूरे देश में मुहिम चली है। जो उम्र तय कि सभी एक-दूसरे की आड़ लेकर नशा करते थे। अपराध की श्रेणी में आने वाले मासूम फंसते हैं। राइट टू जॉब को ध्यान में रखते हुए इसे तय किया है। 16 प्रदेशों ने पहले किया हुआ है। इसीलिए हमने ऐसा किया है। हम नशे को कम करना चाहते हैं। बढ़ाने की कोई मंसा नहीं है।
सवाल : ओमिक्रॉन को लेकर क्या तैयारियां है?
सीएम : प्रदेश में ओमिक्रॉन के केस का पता चला है। प्रदेश में इनकी तैयार की हुई है। इसका पूरा प्रोटोकॉल बन चुका है। इसमें सामने आया है कि ओमिक्रॉन के व्यक्ति को अस्पताल में रखना ज्यादा जरुरी नहीं है। वो घर पर रहकर अपना इलाज कर सकता है। उसका प्रभाव कम है। इसके फैलने की गति ज्यादा है। इसको तीसरी लहर के रूप में देखा जा सकता है।
सवाल : किसानों के मुकदमों का क्या रहा?
सीएम : प्रदेश सरकार ने इसकी पूरी तैयार कर ली है। प्रदेश में किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने शुरू कर दिए हैं।
सवाल : पुलिस का मासिक राशन भत्ता 600 रुपए है ?
सीएम : पहले तो बहुत कम था। इसको हमने 600 से ज्यादा किया हुआ है। इसकी जानकारी ली जाएगी। ये राशन भत्ते अतिरिक्त होते हैं। वेतन पूरा मिलता है। इसके अलावा अतिरिक्त सुविधाएं हैं।
सवाल : कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन का क्या रहा ?
सीएम : इस पर कमेटी बनाई गई है। जो इस दिशा में काम कर रही है। जैसी भी निर्णय होगा। उस पर काम किया जाएगा।
सवाल : 134ए के तहत दाखिला नहीं हो रहा, लोग परेशान हैं?
सीएम : 26 दिसंबर को एक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 134ए पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही दाखिले करवाए जाएंगे। किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.