हरियाणा के करनाल जिले के सदर थाना एरिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने किशोरी को 6 माह तक डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए।
जब सौतेला पिता अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया तो बच्ची परेशान होरक खुद CWC के समक्ष पहुंच गई। उसने CWC को सारी बात बताई और फिर शनिवार शाम को सदर थाना पुलिस में बच्ची के पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी ने की थी दूसरी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले आरोपी ने दूसरी शादी थी। पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी की 15 साल की बेटी है। आरोपी की पत्नी भी कुछ समय से उससे अलग रह रही है, जिसका फायदा उठा कर आरोपी सौतेली बेटी को दूसरी जगह पर लेकर उसकी साथ दुष्कर्म करता था।
शुक्रवार को लड़की पहुंची थी CWC
CWC चेयरमैन उमेश चानाना ने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग लड़की CWC कार्यालय आई थी। किशोरी का मेडिकल करवाया गया। उसके बाद काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग के बाद शनिवार को सदर थाना में शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
सदर थाना SHO मनोज वर्मा ने बताया कि CWC से शनिवार को उन्हें शिकायत मिली। एक सौतेले पिता पर अपनी 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.