हरियाणा के जिला करनाल की जेल में एक हवालाती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। साथ ही रामनगर थाना पुलिस को जेल प्रशासन ने शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
जिला जेल उप अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज ने बताया कि गांव रोहड जिला जींद निवासी पंजाब सिंह पुत्र शेरसिंह जिला जेल करनाल में हवालाती के तौर पर बंद है। उसक परिवार इन दिनों पिगंली रोड, धर्मकांटा के पीछे गुरु नानक पुरा कालोनी करनाल में रह रहा है।
पंजाब सिंह अलग-अलग 6 केसों आरोपी है। उसे जिला जेल करनाल के बैरक नंंबर 26बी में रखा गया है। पंजाब सिंह ने बुधवार की शाम को नुकीली वस्तु से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा करते देख अन्य बंदियों ने शोर मचाया।
जेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पंजाब सिंह को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल हस्पताल भेजा गया। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने जेल उप अधीक्षक की शिकायत अनुसार पंजाब सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.