करनाल में घर में घुसकर परिवार पर हमला:LCD-वॉशिंग मशीन तोड़ी, गहने चोरी का आरोप; व्यक्ति ने छिपकर बचाई जान

करनाल59 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर तोड़े गए घर के सामान का दृश्य। - Dainik Bhaskar
करनाल में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर तोड़े गए घर के सामान का दृश्य।

करनाल जिले के सलारपुरा गांव में आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने पर एक परिवार के घर में घुसकर हमला करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 से 12 लोग घर में घुसे और खिड़की-दरवाजों से लेकर घरेलू सामान तक तोड़ दिया। आर

.

परिवार का कहना है कि घटना में किसी सदस्य को चोट नहीं आई, लेकिन उन्हें पूरे परिवार को खत्म करने की धमकियां दी जा रही हैं। वहीं, दूसरे पक्ष ने हमले के आरोपों को झूठा बताया है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच पुलिस को शिकायत दी गई है।

पीड़ित परिवार की महिला के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांजा खरीदने और अपने बेटे की शादी पड़ोसी महिला की भांजी से करवाने की बात को लेकर हुई थी। इसके बाद पड़ोसी महिला ने उनके बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और बदमाशों को बुलाकर घर पर हमला करवाने का आरोप है।

गांजा खरीदने और शादी की बात से विवाद शुरू

पीड़ित परिवार की महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला गांजा बेचने का काम करती है। वह उनके बेटे को अपने साथ गांजा खरीदने के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। महिला उनके बेटे के साथ अपनी भांजी की शादी करवाने की बात भी कह रही थी। परिवार ने इस प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी महिला ने अपनी भांजी के साथ उनके बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए और बदमाशों को बुलाकर उनके घर पर हमला करवा दिया।

हमले के बाद रात को घर पर एकत्रित हुए ग्रामीण व परिजन।
हमले के बाद रात को घर पर एकत्रित हुए ग्रामीण व परिजन।

एलसीडी, वॉशिंग मशीन और अलमारी तोड़ी

पीड़ित पक्ष अजय की माता के अनुसार, 10-12 लोग घर में घुसे और सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर में रखी एलसीडी, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए। अलमारी को भी नुकसान पहुंचाया और उसमें रखे गहने चोरी कर ले गए।

महिला के अनुसार, हमले के दौरान उसके पति ने कूलर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। उनका आरोप है कि आरोपी अब भी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।

दो बार शिकायत देने पर भी सुनवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित परिवार ने बताया कि कुंजपुरा पुलिस को दो बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस और सरपंच की ओर से आरोपियों के साथ समझौता करने की बात कही जा रही है। अब पुलिस 10 हजार रुपए लेकर समझौता करने की बात कह रही है।

बदमाशों द्वारा तोड़ा गया घर के रखा सामान।
बदमाशों द्वारा तोड़ा गया घर के रखा सामान।

दूसरे पक्ष ने हमले के आरोप नकारे

दूसरे पक्ष की महिला मलकित ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस के लड़के ने उस पर हमला किया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे परिवार के साथ क्या हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने किसी को भी हमला करने के लिए नहीं बुलाया।

महिला के अनुसार, विवाद का उनके साथ समझौता हो चुका है और उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।

सरपंच बोले- 15 नवंबर को खेत में हुआ था विवाद

गांव के सरपंच हैप्पी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि 15 नवंबर को एक महिला खेत में गई हुई थी। पड़ोस का एक लड़का और उसकी मां भी वहां मौजूद थे। लड़के ने महिला को मारा था, लेकिन किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

सरपंच के अनुसार, मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी और सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की जानकारी मिली है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links