पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
घीड़ के दो मंदिरों में रात को चोरी हो गई। कुंजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है। आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। घीड़ के रणजीत सिंह ने शिकायत दी कि मैं देवी मंदिर घीड़ का प्रधान हूं। 20 फरवरी की रात को दो चोर मंदिर के ताले तोड़ रहे थे। अावाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। पड़ोसियों के आने पर दोनों चोर भागते हुए नजर आए। दूसरी घटना में गांव घीड़ के रवि ने बताया कि गांव में पुराना मंदिर है।
मैं उस मंदिर का प्रधान हूं। मंदिर के अंदर गुप्त दान पात्र रखा हुआ है। इसका सेवादार मनोज है। रात 11 बजे तक ड्यूटी देता है और अपने घर चला जाता है। 20 फरवरी की रात को मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के अंदर गल्ले में से पैसे निकाल लिए। कुंजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.