पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अपनी पत्नी की हत्या करके लापता कुरक्षेत्र गांव खैरी निवासी कथावाचक प्रशांत कौशिक पुत्र छैल सिंह को सोमवार तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पत्नी की हत्या करके शव को आवर्धन नहर में फेंक दिया था। सबको बोला था कि वह कहीं भाग गई। सबको धोखा देने के लिए पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सुसाइड नोट लिख कर लापता हो गया था। पुलिस शव ठिकाने लगाने में सहायता करने वाले घरौंडा के सदरपुर निवासी संदीप को गिरफ्तार कर उस तक पहुंची थी।
यूं खुला राज
डीएसपी रविंद्र तोमर के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस प्रशांत के सहायक रहे संदीप कुमार पर गई। 21 फरवरी को पुलिस ने उसको पिपली चौक से पकड़ा। पूछताछ उसने नेहा की हत्या की बात बताई। 22 फरवरी को सुबह प्रशांत उसे करनाल रेलवे स्टेशन पर मिलेगा।
नहीं जली लाश, नहर में फेंकी: हत्या के बाद प्रशांत ने घर के पास निर्माणाधीन मंदिर के पीछे रात को ड्रम में शव डालकर जलाने का प्रयास किया। नहीं जला तो साथी संदीप निवासी सदरपुर घरौंडा के साथ शव कार में रख करनाल के पास आवर्धन नहर में फेंक आए।
8 साल पहले हुई थी शादी, शक में की थी हत्या
खैरी निवासी 28 वर्षीय प्रशांत की शादी धौड़ंग, यमुनानगर निवासी 25 वर्षीय नेहा के साथ आठ साल पहले हुई थी। प्रशांत कथावाचक है। शादी के बाद पत्नी नेहा ने दो बच्चों छह साल की बेटी व तीन के बेटे को जन्म दिया। उसको शक था कि उसकी पत्नी का किसी संबंध है।
इसलिए उसने हत्या की। अनबन के चलते नेहा नवंबर 2020 को मायके चली गई थी। इसके बाद दहेज प्रताड़ना का केस दायर करवा दिया था। दोनों पक्षों में पंचायतें भी चली। एक फरवरी को समझौते के बाद खैरी ले आया।
पत्नी के गायब होने की शिकायत दी
हत्या करने के बाद परिजनों को बताया कि नेहा रात को घर छोड़कर चली गई है। मायके वालों ने भी तलाश शुरू की। उस पर शक था, उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत की। बाबैन पुलिस ने प्रशांत से पूछताछ की तो बताया कि उसने नेहा को किसी से फोन पर बात करते देखा था, जिसे लेकर दोनों में फिर से तकरार हुई थी। रात को नेहा घर छोड़ कर चली गई।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.