पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गांव मदनपुर में दुकानदार पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस का मानना है कि अंदरूनी चोटें लगने की वजह से मौत हुई है। छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। झगड़ा करने वाले उसी परिवार के युवक हैं। पुलिस को अब तक पता चला है कि शराब पीकर आरोपियों ने मार पिटाई की थी।
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे सूरज कश्यप ने बताया कि कृष्ण (37) की गांव में करियाना की दुकान है। गांव में अच्छी दुकान चल रही है और तीनों भाई उसी दुकान पर काम करते हैं। रविवार देर शाम परिवार के पांच से छह युवक आए और कृष्ण के साथ बहस करने लगे। बहस किन कारणों से कर रहे थे, इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद हाथापाई हो गई और डंडे भी मारे गए।
गंभीर हालत में कृष्ण को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव का माहौल है और आरोपी घरों से फरार हैं। कृष्ण के तीन बेटी और सबसे छोटा भी दो साल का एक बेटा है।
डेढ़ महीने पहले हुई है कृष्ण के भाई की शादी
मृतक कृष्ण के भाई राहुल की शादी भी डेढ़ माह पहले ही हुई है। परिवार में खुशी बनी हुई थी। कृष्ण की मौत ने सारी खुशियों पर पानी फेर दिया। गांव में पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी पहले भी लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं और नशेड़ी भी हैं।
आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही है रेड
शराब पीने के बाद आरोपियों ने झगड़ा किया है। छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। शराब पीकर किन बातों पर इनका झगड़ा हुआ, उसकी छानबीन कर रहे हैं। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। अनिल कुमार, सेक्टर-4 चौकी इंचार्ज, करनाल।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.