सामाजिक कार्य:एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

कुरुक्षेत्र2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

समाजसेवी संस्था श्री स्थाणु सेवा मंडल के साथ मिलकर रमेश सचदेवा ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। स्वामी रोशन पुरी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही असली सेवा है। प्रधान दर्शन पाहवा ने कहा कि श्री स्थाणु सेवा मंडल 35 साल से सेवा कार्यों में लगी है। इसके तहत शहर भर में कई सामाजिक कार्य किए जो रहे हैं। मंडल द्वारा लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल मे मरीजों के लिए निरंतर दलिया खिचड़ी वितरण, शहर भर में पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर, सिलाई कढ़ाई व ब्यूटीशियन सेंटर, मेडिकल कैंप, गरीब कन्याओं के विवाह सहित सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर अजय शर्मा, प्रेम मदान, संतोष सचदेवा, भावना सचदेवा, हरबंस मुंजाल, विजय पुजारा, अनिल पोपली, गोपाल कृष्ण, सुरेंद्र हम्मबिरिया, दलीप सिंह, दिनेश गाबा, सुरजीत, संजीव, दीपक कुमार, संदीप खासा, शेरा कश्यप मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...