हरियाणा की धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में बुधवार को जाट धर्मशाला में किसान मसीहा चौ. छोटूराम की जयंती मनाई गई। समारोह में सीएम मनोहर लाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान शाहबाद के विधायक रामकरण काला किसानों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले और गन्ने के भाव में 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर धन्यवाद किया।
कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में चौ. छोटूराम का जन्मदिवस राज्य स्तर पर मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जाट धर्मशाला सभा की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया।समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह डूमरखा, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा और पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी मौजूद रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री पिपली पैरा किट में ब्राह्मण समाज के लोगों से भी मिले। सरकार ने गन्ने के रेट में 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। गन्ने की रेट बढ़ोतरी को लेकर शाहबाद विधायक ने किसानों सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गन्ने की रेट की बढ़ोतरी करने के चलते मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.