नारनौल चोरी करती 2 महिलाएं पकड़ी:दिवाली पर बाजार में हंगामा; आर्टिफिशियल आभूषण बरामद, पुलिस के हवाले किया

नारनौल7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नारनपौल के बाजार में लगी भीड़। - Dainik Bhaskar
नारनपौल के बाजार में लगी भीड़।

हरियाणा के नारनौल में दीपावली पर एक विशेष बिरादरी की महिलाएं बाजार में दुकानों से चोरी करती पकड़ी गई। इनमें से कुछ महिलाएं तो भाग गई, लेकिन पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इन महिलाओं के पास से एक दुकान पर से चुराए गए आर्टिफिशियल आभूषण भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में लगी हुई है।

दीपावली के अवसर पर चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह शहर के बाजारों में सक्रिय है। यह महिलाएं झुंड में चलती हैं तथा एक साथ दुकान में घुसकर दुकानदार को व्यस्त कर सामान चुरा लेती हैं। कुछ ऐसा ही मामला पुल बाजार पर स्थित एक आर्टिफिशियल आभूषणों की दुकान पर सामने आया।

आर्टिफिशियल आभूषण बेचने वाले दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पर एक साथ एक विशेष बिरादरी की 8 से 10 महिलाएं आ गई। उन महिलाओं में से 2 महिलाओं ने उनके आर्टिफिशियल आभूषण को चुरा लिया। इसकी जब उनको भनक लगी तो उन्होंने इनको रोका, तब इसमें से चार पांच महिलाएं एक तरफ भाग गई तो दो तीन महिलाएं दूसरी तरफ भागने लगी।

चोरी को लेकर गुस्साए दुकानदार।
चोरी को लेकर गुस्साए दुकानदार।

इस पर बाजार में शोर-शराबा हो गया। बाजार में शोर होने के कारण बाजार में गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने इसके बारे में पूछा तब दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं ने आर्टिफिशियल आभूषण चुराए हैं। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने दोनों महिलाओं को मौके पर से पकड़ लिया। जिसके बाद गश्त कर रहे कर्मचारियों ने 112 फोन कर पुलिस तथा महिलाओं को शहर थाना में लेकर गए। शहर थाना में ले जाने के बाद महिलाओं के पास से आर्टिफिशियल जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

भीड़भाड़ वाले बाजार में करती हैं चोरियां

इस बारे में अनेक दुकानदारों ने बताया कि एक विशेष बिरादरी की महिलाएं भीड़भाड़ वाले बाजार में चोरी की घटना को अंजाम देती हैं। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं का एक झुंड ही होता है तथा यह 8 से 10 की संख्या में बाजार में आती हैं। दीपावली के मौके पर यह छोटी मोटी चोरी की घटनाएं कर देती है।