अपराधियाें पर सख्ती:नशे के अवैध काराेबार से जुड़े लाेगाें के अवैध निर्माण काे गिराने की तैयारी में पुलिस

महेंद्रगढ़8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

अपराधियाें पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से उनके अवैध निर्माण गिराने की शुरू हुई मुहिम का असर अब महेंद्रगढ़ में भी देखने काे मिल रहा है। शनिवार काे पुलिस ने गांव खाताेदड़ा में अवैध नशे का काराेबार करने वाले एक व्यक्ति काे चिन्हित कर उसके गांव में किए गए अवैध मकान काे खाली करने के लिए 24 घंटे का नाेटिस दिया है। साथ ही ऐसे ही कुछ अन्य लाेगाें काे भी चिन्हित किया है जाे या ताे अपराधी प्रवृति के हैं या फिर अवैध नशे के काराेबार से जुड़े हुए हैं।

बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से अपराधियाें पर शिकंजा कसने के लिए उनके अवैध निर्माण काे गिराने की मुहिम शुरू की है। इसके चलते महेंद्रगढ़ में भी अवैध नशे व अपराधाें में संलिप्त लाेगाें की सूची तैयार की है। इस लिस्ट में महेंद्रगढ़ शहर व आसपास के गांवाें के करीब 10 से अधिक लाेग शामिल हुए हैं, जाे अब पुलिस व प्रशासन की रडार पर हैं। शनिवार इस पर प्रशासन ने पुलिस के सहयाेग से कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

मान सिंह पर दर्ज हैं 6 मामले

बता दें कि गांव खाताेदड़ा में मान सिंह पुत्र हरचंद अवैध नशे के काराेबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्राें ने बताया कि मान िसंह पर अवैध नशे के काराेबार करने के संबंध में करीब 6 मामले दर्ज हैं। उस पर आराेप है कि उसने गांव में अवैध रूप से एक रास्ते पर कब्जा करके उस पर मकान बनाया हुआ है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे भारी पुलिस बल शहर व सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में उसके मकान पर पहुंचा। इस दाैरान एचएसएएमबी के एसडीओ प्रवेश कुमार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में माैजूद थे।