पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला 17 साल के लड़के अपनी जिंदगी से ऐसा हारा कि उसने मर जाना मुनासिब समझा। युवक ने काछवा पुल से नहर में छलांग लगा दी। गोताखाेर शव की तलाश में जुटे हैं। रामनगर थाना के SHO जगबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
SHO जगबीर सिंह ने बताया कि नहर में कूदने वाले लड़के की पहचान जनकपुरी निवासी रोहित के रूप में हुई है। उसके पिता दीवान ने मामले की शिकायत दी और बताया कि रोहित सोमवार को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तब उन्होंने उससे कहा कि कुछ काम कर लो... गेम ही खेलते रहोगे। इसके अलावा उन्होंने उसे कुछ नहीं कहा। मंगलवार दोपहर को एक महिला व रोहित के दोस्तों ने बताया कि उसने नहर में छलांग लगा दी है।
वहीं रोहित के दोस्त ने बताया कि उसने 10वीं के पेपर दिए हैं। पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी। वह कई दिनों से मरने की बात कर रहा था। लेकिन हमने सोचा कि वह मजाक कर रहा है। सोमवार रात को उसने वॉट्सऐप स्टेट्स लगाया था कि मैं जिंदगी से परेशान हो गया हूं। एक या दो दिन में मर जाऊंगा। खुद रहना दोस्तों। हमने इस बारे में उससे बात करने की सोची और उसे फोन लगाया तो वह बोला कि मैं कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर पर जा रहा हूं।
दोस्त ने बताया कि वे उससे बात करने के लिए नहर पर पहुंच गए, लेकिन हमें देखते ही उसने कपड़े उतारे और नहर की तरफ भागने लगा। हमने पीछे से आवाज लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं और उसने नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि हम कुछ कर पाते, वह पानी में डूब चुका था। उन्होंने लोगों से उसे बचाने के लिए कहा, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। फिर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।
जनकपुरी निवासी रोहित ने नहर में छलांग लगा दी है। यह सूचना मिली थी। परिजनों का कहना है कि रोहित मोबाइल पर गेम खेलता था तो उसे इसके लिए टोका था। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की मदद से रोहित की नहर में तलाश की जा रही है।
- जगबीर सिंह, रामनगर थाना प्रभारी
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.