पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अंबाला में शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने चंडीगढ़ PGI ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इनमें दो महिलाएं आपस में सगी बहनें थी। उधर, इस घटना के तुरंत बाद कैंटर का चालक मौके से भाग निकला, लेकिन वक्त रहते पीछा करके पुलिस ने उसे धर-दबोचा। उसके खिलाफ केस दर्ज करके जांच आगे बढ़ाई जा रही है, वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
नारायणगढ़ से एक ऑटो रिक्शा करीब साढ़े 12 बजे निकटवर्ती गांव जौली जा रहा था। बरसू माजरा के पास पहुंचने के बाद दूसरी साइड से साढौरा से पंचकूला की तरफ आ रहे एक कैंटर के साथ इसकी टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। स्थानीय लोग उसे चंडीगढ़ PGI लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में मौके पर ही मारे गए लोगों में अंधेरी का 81 वर्षीय मेहरचंद, कंजाला का 33 वर्षीय ऑटो चालक सुनील, फिरोजपुर काठ की 60 वर्षीय सलामती, ओखल का 62 वर्षीय गफरदीन और हड़बोण की प्रियंका शामिल हैं। वहीं इसकी बहन कोमल ने PGI चंडीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। देर शाम पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी ओर बताया जाता है कि हादसे के तुरंत बाद कैंटर का चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आखिर आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। उसकी पहचान यमुनानगर के ओमबीर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह जगाधरी से बर्तन लोड करके पंचकूला की तरफ जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करके जांच-पड़ताल का क्रम जारी है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.