खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा दिन:बैडमिंटन में उन्नति हुड्‌डा ने जीता गोल्ड; गुजरात की तसनीम मीर को हराया

चंडीगढ़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़। - Dainik Bhaskar
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़।

आज खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा दिन है। तीसरे दिन मंगलवार को लड़कियाें के बैडमिंटन मुकाबले में हरियाणा की उन्नति हुड्‌डा ने गुजरात की तसनीम मीर को हराया। जबकि वालीवाल में तमिलनाडू ने हरियाणा को हराया। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की पुरुष टीम के बीच कबड्‌डी का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों का स्कोर 34-34 रहा, परंतु टाई ब्रेकर में हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा को 5-6 अंक से हराकर गोल्ड जीत लिया।

वहीं मंगलवार सुबह हुए एथलेटिक्स मुकाबले में सुबह 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन वासकेले विजेता रहे, वहीं 1500 मीटर लड़कियों की रेस में मणिपुर की भूमेश्वरी देवी विनर रहीं। दोपहर तक कुल 56 मेडल के साथ हरियाणा पहले स्थान पर है।

हरियाणा ने अभी तक 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 22 रजत मेडल जीते हैं। महाराष्ट्र ने 42 मेडल जीते हैं। मणिपुर ने 16, पंजाब ने 14, चंडीगढ़ ने 7, तमिलनाडु ने 11, राजस्थान ने 6, अंडमान निकोबार ने 4, गोवा ने 3, आसाम ने 10 मेडल, केरल ने 5, यूपी ने 12, दिल्ली ने 21 जीते हैं।

आज होने वाले मुकाबले

वॉलीबॉल के लड़कों और लड़कियों के फाइनल मुकाबले, फुटबाल में पूल ए में केरल वर्सेस पंजाब, गोवा वर्सेस मिजोरम, पूल बी में कर्नाटक वर्सेस मेघालय, हरियाणा वर्सेस वेस्ट बंगाल के मुकाबले होंगे।

सेक्टर 14 पंचकूला में वेट लिफ्टिंग में लड़कों के 73 और 81 किलोग्राम, लड़कियों के 64 और 71 किलोग्राम के मुकाबले होंगे। हॉकी में झारखंड वर्सेस पंजाब, उत्तर प्रदेश वर्सेस तमिलनाडु, ओडिशा वर्सेस दिल्ली के मुकाबले होंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स, रेसलिंग के भी मुकाबले होंगे।