• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • CM Manohar Visit To Jammu; Bowed His Head In The Court Of Mata Vaishno; Jammu And Kashmir Promised Cooperation In The IT Sector

CM मनोहर का जम्मू दौरा:माता वैष्णों के दरबार में माथा टेका; जम्मू-कश्मीर से IT क्षेत्र में सहयोग का किया वादा

चंडीगढ़6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा CM मनोहर लाल ने जम्मू दौरे के दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में पैदल पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दरबार में माथा टेका। साथ ही देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। CM ने इस दौरान जम्मू कश्मीर सरकार को IT के क्षेत्र में हरियाणा के द्वारा हर संभव मदद देने का वादा भी किया।

जम्मू-कश्मीर के साथ MOU साइन किया
सीएम करीब पौने 10 बजे माता के दरबार में पैदल रास्ते से पहुंचे। जहां उन्होंने वैष्णो देवी के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 11 बजे श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां उन्होंने हरियाणा सरकार और जम्मू सरकार के बीच चर्चा किए गए मामलों को लेकर MOU साइन किया।

माता वैष्णो देवी के दरबार में पैदल मार्ग से जाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
माता वैष्णो देवी के दरबार में पैदल मार्ग से जाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

पुराने साथियों से भी मिले
जम्मू दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने पुराने साथियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि मैंने 3 वर्षों तक संगठन के लिए यहां पर काम किया। पुराने साथियों से मिलने की कई बार इच्छा होती थी जो आज पूरी हो गई। उन्होंने अपने पुराने सहयोगियों के साथ चाय पर चर्चा की और पुरानी यादें ताजा कीं।

IT और ईज ऑफ लिविंग की ओर बढ़ रहा जम्मू
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धारा 370 हटने से पहले यहां के मुद्दे आतंकवाद से लड़ाई, नागरिक सुरक्षा के मुद्दे होते थे। आज ये प्रदेश आतंकवाद से बाहर निकल कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।आईटी और ईज ऑफ लिविंग की दिशा में भी जम्मू कश्मीर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कटरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम भी सुना।