• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Film Actor Aamir Khan Will Reach Panchkula Today; Maharashtra Number One In Gold Haryana On Second

खेलो इंडिया गेम्स का 8वां दिन:तीरंदाजी में करनाल की रिद्धि ने जीता गोल्ड; बॉलीवुड स्टार आमिर खान का प्रोग्राम रद्द

चंडीगढ़10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में महाराष्ट्र और हरियाणा में मुकाबला चल रहा है। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए सीने स्टार आमिर खान आज ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकूला में आना था। परंतु दोपहर बाद जानकारी आई कि वे किन्हीं कारणों से नहीं आ पाएंगे। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला। आमिर खान एक प्राइवेट चैनल के ब्रांड एंबेस्डर है और चैनल इस गेम्स का ब्रॉडकास्टिंग कर रहा है।

हरियाणा की लड़कियों ने एक बार फिर खेलों में अपना लोहा मनवाते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के शूटिंग ग्राउंड में आयोजित फाइनल तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा है। महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में करनाल की रिद्धि ने स्वर्ण पदक तथा रोहतक की तमन्ना ने रजत पदक जीता। हरियाणा की सीनियर कोच पूजा खन्ना जो कि पैरा-ओलंपियन भी हैं, ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने महिला रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लिया था और स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा, पंजाब की अवनीत ने भी महिला रिकर्व तीरंदाजी में रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश की मडाला सूर्या हम्सिनी और मध्य प्रदेश की वितासा ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया है। चंडीगढ़ के डीसी विनय प्रताप सिंह द्वारा सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया।

करनाल की रिद्धि निशाना साधते हुए।
करनाल की रिद्धि निशाना साधते हुए।

एएसआई ने गाए गीत

चैंपियनस नाइट में शनिवार को रैप एंड पॉप नाइट आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा पुलिस के गोल्डन वेवस दि बैंड की धुन पर दर्शक झूम उठे। एएसआई वीरेंद्र ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके साथ गुनगुनाने लगे।

13 जून को को होगा समापन
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 13 जून सांय पांच बजे से खेलों इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। खेलों इंडिया यूथ गेम्स-2021 के समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। जबकि सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता,केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला भी उपस्थित रहेंगें।