• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Chennai Visit | Digvijay Chautala| Ajay Chautala | JJP

प्रवासी हरियाणवियों पर JJP की नजर:चेन्नई दौरे पर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला; संगठन खड़ा करने की तैयारी में जुटे

चंडीगढ़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) की प्रवासी हरियाणवियों पर नजर है। डिप्टी CM इन दिनों चेन्नई दौरे पर हैं। वह वहां पार्टी संगठन की संभावनाओं को भी तलाश रहे हैं। दक्षिण भारत में डिप्टी सीएम हरियाणा के लोगों के बीच संगठन खड़ा करने को लेकर पहल करेंगे।

इससे पहले जजपा गुजरात में संगठन को खड़ा कर चुकी है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि इससे दूसरे राज्यों में तो जजपा की प्रसिद्धि बढ़ेगी साथ ही हरियाणा में भी पार्टी मजबूत होगी।

चेन्नई में पहुंचे डिप्टी सीएम का स्वागत करते हरियाणवी युवा।
चेन्नई में पहुंचे डिप्टी सीएम का स्वागत करते हरियाणवी युवा।

गुजरात में जजपा संगठन तैयार
हरियाणा की जजपा विस्तारवादी सोच के साथ आगे बढ़ रही है। अभी तक पार्टी गुजरात में अपना संगठन खड़ा कर चुकी है। हाल ही में संपन्न हुए गुजरात चुनाव से पहले पार्टी नेताओं ने राज्य का दौरा कर राजनीतिक संभावनाओं को तलाशा। हालांकि पार्टी नेताओं ने चुनाव में प्रत्याशियों को नहीं उतारा, लेकिन हरियाणा में सहयोगी BJP प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार जरूर किया।

JJP का यूथ पर ज्यादा फोकस
हरियाणा के दूसरे प्रांतों में रहने वाले हरियाणवी युवाओं पर जजपा ज्यादा फोकस कर रही है। इसकी वजह यह भी है कि यह सब सफल युवा हैं और आर्थिक रूप से भी सक्षम हैं। इन युवाओं का अपने राज्य हरियाणा में भी अच्छा होल्ड है। आने वाले चुनावों में इन युवाओं का पार्टी अपने पक्ष में अच्छा उपयोग कर सकती है।

एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।
एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

स्थानीय मुद्दों पर फोकस
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दूसरे राज्यों के दौरे के दौरान स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं। चेन्नई में पहुंचकर डिप्टी सीएम ने वीर तेजाजी महाराज की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित समूह को संबोधित किया।