हरियाणा खेल मंत्री के विभाग छोड़ने की INSIDE STORY:आरोप वाले दिन ही विभाग छोड़ने को कहा, संदीप खारिज करते रहे; केस के बाद बहाना नहीं बचा

चंडीगढ़5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा में जूनियर महिला एथलीट कोच के आरोपों से घिरे खेल मंत्री संदीप सिंह को आरोप के पहले ही दिन विभाग छोड़ने को कहा गया था। सरकार चाहती थी कि विपक्ष को हावी होने का मौका न दें। वहीं यह भी उदाहरण पेश करें कि आरोप के साथ ही मंत्री ने विभाग छोड़ दिया।

हालांकि संदीप सिंह ने आरोप खारिज कर दिए। वह इसकी जांच कराने पर अड़ गए। उनके इनकार करने के बाद चंडीगढ़ में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। तब कोई बहाना नहीं बचा। मजबूरी बनी तो मंत्री ने चुपचाप CM मनोहर लाल के पास जाकर विभाग सौंप दिया।

राजनीति के माहिर खिलाड़ी नहीं, मंत्रियों का भी साथ नहीं मिला
हॉकी के मैदान में दमखम दिखाने वाले संदीप सिंह राजनीति के माहिर खिलाड़ी नहीं है। वह पहली बार चुनाव लड़े, जीते और मंत्री भी बन गए। हॉकी में उनकी उपलब्धियों को देख भाजपा ने उन्हें खेल मंत्रालय सौंप दिया।

यही वजह है कि जब वह महिला कोच के आरोपों से घिरे तो कैबिनेट के साथियों का भी साथ नहीं मिल पाया। हरियाणा सरकार में वह एक खिलाड़ी की छवि से भी बाहर ही नहीं आ पाए। इतने संगीन आरोप के बाद सिर्फ CM के भरोसे उनका विभाग नहीं बच सका।

नॉन- परफॉर्मर मंत्रियों की लिस्ट में भी नाम
सरकार के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह पहले से ही मनोहर कैबिनेट के नान- परफॉर्मर मंत्री कहे जा रहे थे। विभागों के विलय के बाद संदीप सिंह के पास से एक महकमा भी जा चुका है। इसके बाद संभावित कैबिनेट फेरबदल में भी उनकी कुर्सी जाने का खतरा बताया जा रहा था।

ऐसे में अचानक वह महिला कोच के विवाद में घिर गए हैं। जिसके बाद अब उनके मामले में सरकार को कोई फैसला लेने में हिचक भी नहीं होगी।

7 पॉइंट्स में पढ़िए आरोप से खेल विभाग छोड़ने की पूरी कहानी

1. महिला कोच ने प्रेस कान्फ्रेंस की
26 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़खानी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सरकारी आवास में बुलाकर पैर पर हाथ रखा। उन्हें कहा कि मुझे खुश रखो ताे मैं तुम्हें खुश रखूंगा। सितंबर में 4 कोच भर्ती करने की कॉन्फिडेंशियल लिस्ट मई में उनसे शेयर कर दी। आरोपों के एक घंटे बाद ही मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आरोपों को खारिज कर दिया।

2. विभाग समर्थन में, कोच ने पुलिस को शिकायत दी
27 दिसंबर को संदीप सिंह के समर्थन में खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कविता ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने महिला कोच पर बदतमीजी के आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं महिला कोच ने पहले हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंचकर DGP को लिखित शिकायत दी। फिर चंडीगढ़ पुलिस अफसरों से मिलकर मंत्री की शिकायत दी। चंडीगढ़ एसएसपी ने उसकी शिकायत को सेक्टर 26 थाने में कार्रवाई के लिए भेज दिया।

3. हरियाणा सरकार ने SIT बनाई
28 दिसंबर को अचानक खेल मंत्री संदीप सिंह विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिलने पहुंचे। इसका ब्यौरा तो नहीं मिला लेकिन शाम होते-होते हरियाणा के DGP पीके अग्रवाल ने जांच के लिए 3 मेंबरों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना दी। जिसमें रोहतक रेंज की ADGP ममता सिंह, पंचकूला के DCP समर प्रताप सिंह और ACP पंचकूला राजकुमार कौशिक को शामिल किया। इस पर मंत्री संदीप सिंह ने बयान दिया कि अब सब कुछ साफ हो जाएगा

4. चंडीगढ़ पुलिस एक्शन में आई
29-30 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने मंत्री के खिलाफ लगाए आरोपों के बारे में सबूत जुटाने शुरू कर दिए। महिला कोच के आरोपों के मुताबिक CCTV कैमरों की जांच कराई। जहां कोच ने मंत्री से मिलने की बात कही थी, वहां से फुटेज जुटाई।

5. मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया
31 दिसंबर को शुरूआती जांच में महिला कोच की बताई बातें सही लगी तो मंत्री के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में PC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया।

6. केस का पता चला तो मंत्री ने खेल विभाग छोड़ा
चंडीगढ़ पुलिस ने 1 जनवरी को खुलासा किया कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसकी भनक खेल मंत्री संदीप सिंह को लग चुकी थी। वह सुबह ही CM मनोहर लाल से मुलाकात करने पहुंचे।

केस दर्ज होने की बात सार्वजनिक हुई तो संदीप सिंह ने कहा - मैंने खेल विभाग CM मनोहर लाल को सौंप दिया है। मेरी छवि खराब करने की साजिश हो रही थी। जांच हो रही है, CM जो फैसला लेंगे, मुझे मंजूर होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

हरियाणा के खेल मंत्री ने विभाग छोड़ा:महिला कोच से छेड़छाड़ की FIR के बाद लिया फैसला, संदीप सिंह बोले- साजिश रची गई

हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को खेल विभाग छोड़ दिया। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने का खुलासा रविवार को हुआ। जिसके बाद इंडिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना विभाग सौंपा पूरी खबर पढ़ें

अंबाला में गृह मंत्री से मिली जूनियर महिला कोच: बोली- खेल मंत्री संदीप सिंह को सलाखों के पीछे डालो​​​​​​

​​​हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। यहां महिला कोच ने गृह मंत्री से मुलाकात कर खेल मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब खेल मंत्री सलाखों के पीछे होंगे तो और भी ऐसी महिलाएं सामने आएंगी, जिनको प्रताड़ित किया गया है पूरी खबर पढ़ें