• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Panchayat Election 2022; Haryana Panchayat Chunav Unopposed Reward, Schedule, Phase Wise Details

हरियाणा पंचायत चुनाव 2022:पहले चरण में 17 हजार से ज्यादा पंच-सरपंच सर्वसम्मति से चुने; खर्चा बचाने पर सरकार से 87 करोड़ का इनाम

अभिषेक वाजपेयी,चंडीगढ़7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा पंचायत चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान शुरू होने से पहले ही 17,347 पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं। अब हरियाणा सरकार चुनाव खर्च बचाने पर इन्हें 86.79 रुपए का इनाम देगी। फिलहाल यह पहले चरण के 9 जिलों में बनी सर्वसम्मति का इनाम है। अभी 2 और चरण के चुनाव होने बाकी हैं।

सरकार ने इसे सर्वसम्मति के बदले प्रोत्साहन राशि करार दिया है। जो पंचायत के खाते में जाएगी। जिसे वह गांव के विकास कार्य में खर्च कर सकेंगे। 2015 में सरकार की ओर से सर्वसम्मति से चुने जनप्रतिनिधियों को लगभग 200 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई थी।

यह मिलता है इनाम
हरियाणा सरकार सर्वसम्मति से चुनी पंचायतों और उससे जुड़े पदों पर इनाम देती है। इसमें सर्वसम्मति से चुनी पंचायत को 11 लाख रुपए दिए जाते हैं। इसी तरह सरपंच के लिए 5 लाख, पंच के लिए 50 हजार और पंचायत समिति सदस्य के लिए 2 लाख रुपए दिए जाते हैं। हालांकि यह रकम व्यक्तिगत तौर पर नहीं बल्कि गांव के विकास के लिए दी जाती है।

50 फीसदी पंच महिलाएं
इस बार पहले चरण में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों में 50 फीसदी महिलाएं हैं। सर्वसम्मति से चुने पंचों में 8,708 पुरुष और 8,450 महिलाएं शामिल हैं। पंच पद के 25,968 पदों के लिए 39,619 नामांकन भरे गए, नाम वापसी और जांच के बाद अब 16,832 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं, जिसमें 9,593 पुरुष एवं 7,239 महिलाएं हैं।

निर्विरोध बने 133 सरपंच
प्रथम चरण में 133 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए। जिसमें से 74 पुरुष एवं 59 महिला शामिल हैं। प्रथम चरण में 2,607 पंचायतों में से सरपंच पद के चुनाव के लिए 17,597 उम्मीदवारों ने नामांकन किया और अब 11,391 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 6,044 पुरुष एवं 5,347 महिलाएं शामिल हैं।

पंचायत समिति में 4894 प्रत्याशी मैदान में
पंचायत समिति के लिए 56 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं जिसमें 25 पुरुष व 31 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्यों के 1,278 पदों के लिए 3,540 पुरुष एवं 2,596 महिलाओं सहित कुल 6,136 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। अब 4,894 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 2,821 पुरूष व 2,073 महिलाएं शामिल हैं।

हिसार समेत 4 जिलों में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य मतदान 22 और पंच-सरपंच का 25 नवंबर को होगा।
हिसार समेत 4 जिलों में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य मतदान 22 और पंच-सरपंच का 25 नवंबर को होगा।

जिला परिषद में बचे 1254 उम्मीदवार
जिला परिषद के 175 सदस्यों के लिए 1,590 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा और अब 1,254 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के लिए 717 पुरुष एवम 537 महिलाएं चुनाव लड़ रही है। जिला परिषद के लिए अब तक आए नामांकनों में से 320 ने अपने नाम वापस ले लिए और 16 नामांकन रद हो गए।

इन पदों के लिए रद नामांकन
पंचायत समिति पद के लिए 65 नामांकन रद हो गए और 1,094 ने नाम वापिस ले लिए। कुल 2,607 सरपंच पदों में से 192 नामांकन रद तथा 5,880 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए गए। पंच पद के लिए 765 उम्मीदवारों के नामांकन रद हो गए और 4,869 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

पहले चरण में 34371 उम्मीदवार
प्रथम चरण के 9 जिलों के पंच, सरपंच व सदस्य, पंचायत समिति व सदस्य, जिला परिषद चुनाव के लिए 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनमें 19,175 पुरुष तथा 15,196 महिलाएं शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...