• Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Sports Minister Sandeep Singh Controversy: Manohar Lal| Chandigarh Police | Junior Women Coach

मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी पर अड़ी खापें:DGP से मिलकर बोले- तिरंगा नहीं फहराने देंगे; प्रदेश भर में होगा पुतला दहन

चंडीगढ़4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर चंडीगढ़ पहुंची राज्य की खापों के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी से मुलाकात की। खापों के प्रतिनिधियों ने बताया कि हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ जूनियर महिला कोच द्वारा चंडीगढ़ पुलिस को दी गई शिकायत के बाद FIR तो दर्ज कर ली गई लेकिन उसके बाद 25 दिन बीत चुके हैं ना तो उसकी गिरफ्तारी हुई है और ना ही हरियाणा सरकार ने उसे निलंबित किया है।

चंडीगढ़ DGP से मिलने जाते हरियाणा खापों के प्रतिनिधि।
चंडीगढ़ DGP से मिलने जाते हरियाणा खापों के प्रतिनिधि।

खाप प्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ के DGP परवीर रंजन से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें लग रहा है कि हरियाणा सरकार का दबाव चंडीगढ़ पुलिस पर है लेकिन डीजीपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। पूरी जांच निष्पक्ष की जा रही है जल्दी इसकी रिपोर्ट बनाकर दाखिल कर दी जाएगी।

संदीप का जलांएगे पुतला
खापों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संदीप सिंह के तिरंगा फहराने का फैसला लेया है। इसका वह विरोध करते हैं। इसके विरोध में राज्य भर में संदीप सिंह का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जूनियर कोच के साथ हैं, जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता।​

​​​​​​25 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
हरियाणा की जूनियर महिला कोच के खुलासे के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 25 दिन बाद भी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच SIT के द्वारा की जा रही है। महिला कोच और संदीप सिंह से मामले में SIT पूछताछ कर चुकी है।

अभी तक क्या हुआ
खेल विभाग में जूनियर महिला कोच ने 29 दिसंबर को मीडिया के सामने आकर संदीप सिंह पर छेड़छाड़ करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को महिला ने चंडीगढ़ पुलिस को लिखित में शिकायत दी। महिला कोच ने आरोप लगाया था कि उसे मंत्री ने एक जुलाई 2022 को चंडीगढ़ स्थित अपनी सरकारी कोठी पर बुलाया था। यहां पर दस्तावेज जांच के बहाने उससे छेड़छाड़ की और उसकी टी-शर्ट भी फाड़ दी।

इन धाराओं में दर्ज मुकदमा
जूनियर महिला कोच का आरोप है कि मंत्री उससे इंस्टाग्राम पर चैट करता था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मंत्री के खिलाफ IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद संदीप सिंह से खेल विभाग वापस ले लिया गया। महिला कोच यह भी आरोप लगा चुकी है कि उसे मंत्री के खिलाफ शिकायत वापस लेने के लिए एक करोड़ रुपए का ऑफर भी दिया गया और धमकियां भी दी गई।

खबरें और भी हैं...